सोनभद्र

त्यौहार में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही—-अखिलेश मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक)

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता ) आगामी त्योहार मोहर्रम वह सावन माह को लेकर स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त तजियादार व सभी समुदाय के संभ्रांतजन मौजूद रहे । बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा को हम सभी को बनाए रखना है । त्योहारों का आनंद तभी है जब सभी लोग मिलकर उसे मनाएं ।
इसके साथ ही उन्होंने सरकार के दिशा निर्देशों से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराते हुए बताया कि मोहर्रम व ताजिया के जुलूस में बंदूक, तलवार व छुरी सहित किसी भी प्रकार के शस्त्रों का प्रदर्शन व प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है । बताया कि सरकार की गाइडलाइन माननी पड़ेगी अन्यथा सख्त कार्रवाई निश्चित है ।

उन्होंने सरकार द्वारा लागू 3 नए कानून के बारे में भी लोगों को अवगत कराया व बताया कि नए कानून लागू होने से कानून और भी सख्त हो गया है ईमानदार लोगों के लिए कानून अच्छा है पर अपराधियों के लिए इस कानून में सख्त दंड का प्रावधान है अब अपराध करने वाले किसी भी हालत में बच नहीं सकते इसलिए अपराध करने से बचें । अंत में उन्होंने थाना क्षेत्र की 17 ताजियों के बारे जानकारी लेते हुए उपस्थित लोगों से विचार विमर्श किया व बताया कि त्योहार में किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी साथ ही अराजक तत्वों या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की । रूट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई की निश्चित रुट पर ही जुलूस निकाला जाए ।
बैठक में मुख्य रूप से निरीक्षक क्राइम अजय विक्रम यादव, उप निरीक्षक श्रवण यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, विश्राम सागर गुप्ता, सलीम खान, नसीम अख्तर, इजहार अंसारी, केपी पाल, बद्रीनाथ, जलालुद्दीन, आशिक खान, थाना क्षेत्र के समस्त बीट के उपनिरीक्षक व आरक्षियों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App