सोनभद्र

एक पेड़ मां के नाम के तहत गुरुद्वारा इंटर कालेज में कराया गया पौधरोपण

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) एक जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन प्रभाग ओबरा के डाला रेंज के गुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम के तहत वन महोत्सव मनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत इंटर कालेज में वन विभाग द्वारा पौधरोपण तथा निबंध प्रतियोगिता कराया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और माताओं के सम्मान में पेड़ लगाना है। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की और पौधे लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना है, जिससे भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाना है। छात्रों को पर्यावरण की महत्ता, पेड़ों के लाभ और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी। इस प्रकार के अभियानों से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ती है। चोपन एसडीओ अभिषेक राय ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी लोग सिर्फ एक एक पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प ले निश्चित ही एक ना एक दिन आपके द्वारा लगाया गया फलदार वृक्ष आपके जीवन का सबसे मीठा फल देगा। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण की शपथ दिलाई गई और अंत में निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए बच्चो को सम्मानित किया गया। विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम के लिए प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने आए हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डाला रेंजर इंद्रजीत पाल,विद्यालय के प्रबंधक सतनाम सिंह, पतविंदर सिंह,वन दरोगा विमलेश पांडेय,त्रिलोकी दुबे, ब्रम्ह भारद्वाज,अंकित सिंह,लालू सिंह,अनीश अहमद, जितेन्द्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव,मंसूर आलम,जितेंद्र पासवान, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App