सोनभद्र

सावन महीने व मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को क्षेत्राधिकारी दुद्दी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में सावन महीने व मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई।बैठक में मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने हेतु चर्चा किया गया।क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के तजियेदारो से ताजिये निकाले जाने के संदर्भ में जानकारी लिया तथा कहा कि ताजिये की साइज़ का विशेष ध्यान रखें ।ताजिये नए रूट से नही निकाले जाएंगे और कोई भी नई परम्परा लागू नही की जाएगी।सोशल मीडिया के किसी भी प्रकार की अफवाहो पर दोनों समुदाय के लोग ध्यान न दें ।प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने कहा कि जितने ताजिये निकाले जाते है उतने ही निकाले जाएंगे।उन्होंने मोहर्रम त्योहार आपसी सदभाव के साथ मनाए जाने की अपील किया।माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।सावन महीने में लगने वाले मेले व बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के बारे में जानकारी लिया गया।इस मौके पर भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरी,गणेश जायसवाल,रामदेव तिवारी,एस आई वीरेंद्र सिंह यादव,,दीपक सिंह,आयूब अली,साबिर हुसैन ,राजपति विश्वकर्मा,रामदयाल प्रजापति,राजनारायन नजीर अहमद,,इम्तियाज़ आलम,रामधनी,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App