सोनभद्र

सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी अंतर्गत सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कुदरी गांव निवासी हीरा लाल (28) पुत्र राम सुंदर सोमवार की देर शाम किसी मेहमान को लेने म्योरपुर के लिए बाइक से निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वह रातभर वहीं गड्ढे में पड़ा रहा और किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।
मंगलवार भोर में शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े युवक पर पड़ी। युवक को अचेत अवस्था में देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान रामदास तथा रोजगार सेवक दिनेश चौधरी को दी गई। प्रधान द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होली जैसे उत्सव के माहौल के बीच गांव में मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
लीलासी चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App