सोनभद्र

धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

(मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार को जंगल के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गांव के चरवाहे ने रविवार की शाम को ही महिला के शव को देखा लेकिन भयभीत होकर किसी को नही बताया। सोमवार की सुबह चरवाहे ने ग्राम प्रधान को सूचना दिया। घटना स्थल पर दर्जनों ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान पहुँच कर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अज्ञात महिला के शव का शिनाख्त अभी नही हो पाई है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जंगल में मिली महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। फारेंसिक टीम के साथ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App