सोनभद्र

होली पर्व को लेकर कोन कस्बे में पुलिस की सख्ती, पैदल गश्त व सघन चेकिंग

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)

आगामी होली पर्व के मद्देनज़र कस्बा कोन में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह द्वारा पीएसी बल तथा थाना कोन के पुलिस स्टाफ के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। इसी क्रम में कस्बा कोन में संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App