सोनभद्र

अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरई गढ़ में अराजक तत्वों द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य जानबूझकर किया गया, जिससे वर्षों पुरानी परंपरा आहत हुई है। ग्रामीणों द्वारा जिसका सूचना तत्काल रायपुर पुलिस को दी गई थी। स्थिति को देखते हुए मौके पर प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, वहीं मामले की जांच की बात कही जा रही है।
थाना प्रभारी रायपुर अविनाश सिंह से वार्ता किया गया तो बताएं कि सरई गढ़ टोला पिपरा में रितेश के खेत में लगा छप्पर कुछ लोगों ने उठाकर रात्रि में होलिका पर रख दिया गया था जिससे नाराज रितेश ने होलिका में आग लगा दिया जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है विधिक कार्यवाही की जा रही है व होलिका को पुनः स्थापित करवा दिया गया है मौके पर शांति व्यस्था बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App