सोनभद्र

सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले “सम्भव” समाधान दिवस के क्रम में सोमवार, 09 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न नगर निकायों से कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 1 शिकायत दर्ज की गई। जबकि नगर पंचायत चुर्क घुर्मा, चोपन, ओबरा व रेनुकूट में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल तथा मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सदस्यगण, नगर पालिका के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App