सोनभद्र

काल बना डीसीएम ट्रक, हेलमेट न होने से बुझ गया घर का चिराग

बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब एक भीषण सड़क हादसे ने 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। बभनी-रेणुकूट मार्ग पर संवरा गांव के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान चपकी निवासी शुभम जायसवाल (22 वर्ष), पुत्र शिव शरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम अपनी बाइक से रेणुकूट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह संवरा गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी लोगो का कलेजा उस वक्त कांप गया जब उन्होंने शुभम को लहूलुहान हालत में देखा। ग्रामीणों ने बताया की हादसा बहुत भीषण था। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अगर सिर सुरक्षित होता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेज दिया वही प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है और विधिक कार्यवाई जारी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App