सोनभद्र

संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवढी ग्राम पंचायत में शहनाज अख्तरी उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्री सोहराब खान की आज सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
मौके पर मौजूद मृतका शहनाज अख्तरी के पिता सोहराब खान ने बताया कि बीती रात्रि को हमारे घर कुछ मेहमान आए हुए थे। सभी मेहमान व घर के परिजन खाना खाकर सोने ही वाले थे कि रात्रि लगभग 10:00 बजे मेरी पुत्री घर में नहीं मिली तो रात्रि से ही पास पड़ोस व अगल-बगल खोजबीन किया जाने लगा, परंतु वह नहीं मिली। आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा यह पता चला कि ग्राम पंचायत से सटे रेलवे लाइन पर एक लड़की का शव ट्रेन से कट जाने के कारण मृत अवस्था में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचने के पश्चात मृत अवस्था में पड़ी लड़की मेरी पुत्री शहनाज अख्तरी ही थी। शव देख परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अन्त्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा मृतका के पिता से दुर्घटना के बाबत पूछताछ की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App