सोनभद्र

पुलिस प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से एक पत्रकार ने गवाई अपनी जान दीपक सिंह

सोनभद्र अनपरा प्रेस क्लब ने जौनपुर मे पत्रकार की गोली मारकर हत्या की कड़े शब्दों मे की निंदा अनपरा सोनभद्र l प्रेस क्लब अनपरा ने बुधवार को औड़ी मोड़ स्थित प्रेस क्लब कार्यालय मे एक बैठक कर जौनपुर जिले में पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या के घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई तथा मुख्यमंत्री के नाम अनपरा पुलिस को ज्ञापन सौपा गया l वक्ताओ ने कहा कि जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत इमरानगंज बाजार में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सबरहद गांव के रहने वाले पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव एक न्यूज पोर्टल में काम किया करते थे। वे क्षेत्र में

गौ तस्करों और भू माफियाओं के खिलाफ लागातर खबरें लिखते रहे जिसकी वजह से गौ-तस्करों और भूमाफियाओ ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और कहा कि मृतक पत्रकार ने पूर्व में ही पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी जान की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की थी,मगर किन कारणों से उसे उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, इस पर भी सरकार को उच्चस्तरीय जांच करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से एक पत्रकार की हत्या हुई। जिससे प्रशासन की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष दीपक सिंह ने यूपी सरकार से मांग की है कि मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रूपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाए, साथ ही दोषियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच के साथ जिम्मेदार लोगों को भी सजा दी जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश भटनागर, अशोक तिवारी, महासचिव वली अहमद सिद्धकी,उपाध्यक्ष जगदीश साहनी, कोषाध्यक्ष संदीप यादव, मुकेश शर्मा, आकाश यादव , नेहाल अहमद,अजयन्त सिंह,संजीव दुबे,चंदन गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता
आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App