सोनभद्र

शिवाजी तालाब तट पर श्री शनिदेव महाराज की हुई पूजन-अर्चन

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर स्थित शिवाजी तालाब तट पर बिराजे श्री शनिदेव महाराज की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। काशी से पधारे प्रकाण्ड विद्वानों के सानिध्य में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए अनुष्ठान में मुख्य यजमान विजय कुमार सपत्नीक शामिल हुए। घंटो चले पूजन कार्यक्रम के बीच मौके पर चिलचिलाती धूप व् भीषण गर्मी के बावजूद उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुजन श्री शनि महाराज का गगनभेदी जयकारा लगाकर समूचे नगर को उनके भक्ति भाव में डुबो दिया| देर शाम तक शनी मंदिर में दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। पूर्णाहुति की हवन उपरांत आयोजको की ओर से भव्य भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण कि भी व्यवस्था बनाई गई थी। स्थानीय नगर के अलावा दूर दराज से आये श्रद्धालु दर्शन पूजन एवं महाप्रसाद ग्रहण कर धन्यधान्य महसूस कर रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के चंद्रिका प्रसाद,भोला प्रसाद,संदीप कुमार समेत दर्जनों लोगों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश
Download App