सोनभद्र

चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से चोरों के हौसले बुलंद

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के रामनगर मुहल्ले से दरवाजे पर खड़ी पिकअप चोरी, धनौरा मार्ग स्थित सेवानिवृत्त इंजीनियर के आवास से चोरी सहित कस्बे के दर्जनों गुमटियों का ताला चटकाकर सामान उड़ा ले जाने जैसी घटनाओं का कोतवाली पुलिस द्वारा पर्दाफाश न किये जाने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा घटना स्थानीय कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक निजी आवास से चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से लाखों रुपए नगद व गहने चोरी कर फरार हो जाने का आया है। कस्बा में चोरी की घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। मकान स्वामिनी कंचन सिंह ने बताया कि 12 मई को रिश्तेदारी में रॉबर्ट्सगंज गए हुए थे। उसी दिन साढ़े 10 बजे रात को वापस हो गयी , पैसे की जरूरत पड़ने पर घर के अलमारी खोला तो 2 लाख 75 हजार रुपए नगद एवं नाक और 2 कान के आभूषण गायब थे। उन्होंने बताया कि घर वापस आने पर लड़के ने कुछ सामान लाने के लिए पैसे मांगे तो लड़के से हमने कहा क़ि अलमारी से जाकर पैसा निकाल लो तभी लड़का अलमारी खोला तो अलमारी में रखे पैसे और आभूषण गायब मिले। जब मैंने कमरे के अंदर जाकर अलमारी देखा तो पैसा गहना सब गायब था और यह सब देखकर मैं सन्न रह गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। जबकि आये दिन कस्बा में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App