कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र(आनन्द जायसवाल)
स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कचनरवा के प्रधान पति सहित कुल 10 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय, ओबरा के समक्ष पेशी के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में ग्राम निगाई निवासी वीरेन्द्र चेरो व बालेश्वर चेरो, ग्राम कचनरवा निवासी मोहनलाल, कचनरवा ग्राम प्रधान पति राजनारायण भारती, घघिया निवासी शिवकुमार गुप्ता एवं पप्पू कुमार, खेमपुर निवासी संदीप कुमार, बबुन्दर और कमलेश कन्नौजिया तथा पड़रछ (देवतरा) निवासी उमेश यादव शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि विभिन्न प्रकरणों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर सभी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव, उपनिरीक्षक हवलदार पाल, मुख्य आरक्षी रामप्रवेश कुशवाहा, मुख्य आरक्षी विपिन जायसवाल, आरक्षी रामभुवन कुशवाहा तथा रिजर्व आरक्षी मोहम्मद कैफ शामिल रहे।



