सोनभद्र

सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट ने जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत खेमपुर में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर सोनभद्र में बीएचयू की तर्ज पर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की स्थापना, कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा एमआरआई मशीन की तत्काल उपलब्धता की मांग का समर्थन किया।
आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि जब तक सोनभद्रवासियों को सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक लाख हस्ताक्षर एकत्र कर सरकार को सौंपे जाएंगे, ताकि जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो सके और कोन सीएचसी पर आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ एमआरआई मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्रदेश को बिजली, कोयला, बालू, गिट्टी, पत्थर, एल्युमिनियम और सीमेंट जैसे बहुमूल्य संसाधन देता है, लेकिन विडंबना यह है कि यहां के मरीजों को गंभीर इलाज और जांच के लिए वाराणसी, लखनऊ व दिल्ली का रुख करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना राजस्व देने वाले जिले को अब तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्यों रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़े जिलों में शामिल सोनभद्र के लोगों का भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर समान अधिकार है। एमआरआई मशीन हर हाल में उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों की भागदौड़ न करनी पड़े और समय पर उपचार मिल सके।
अभियान में रामभजन, शंभू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य आनंद खरवार, प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम, प्रकाश पटेल, जिला महासचिव विभाष घटक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App