सोनभद्र

डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन


डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)

नपं क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ नपं अध्यक्ष फुलवंती कुमारी द्वारा विधिवत पूजन पाठ कर बुधवार से शुरू करा दिया गया।
नगर पंचायत की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मंदिर के चारों ओर होने वाली बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य और मंदिर के जर्जर हिस्सों के जीर्णोद्धार को लेकर पंडित मनोज शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच विधि-विधान से पूजा पाठ कराया गया । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का विकास और यहां के धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। काली मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है इसके सुंदरीकरण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी जिसका कार्य आज शुरू कर दिया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर अब स्वच्छ और सुविधाजनक रहेगा जिससे दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों को सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान सभासद नितेश निषाद ,ज्ञान देवी लिपिक ऋषि कुमार, सुरेश कुमार,सुगेनी बिंद ,जंगी बिंद आदि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App