सोनभद्र

सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

बभनी /सोनभद्र(अजित पांडेय)

जनपद के थाना बभनी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल दो फरार वांछित अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा ने दोनों वांछित अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना बभनी में पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 (धारा 309(6), 317(2) बीएनएस) के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था। बभनी पुलिस पूर्व में ही घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए थे, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।
इनामी अभियुक्तों मे पंकज साह
पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली,संजय साकेत
पुत्र लालजी साकेत निवासी कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)दोनों पर 25-25हजार का इनाम घोषित किया गया हैपुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई भी प्रामाणिक जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सोनभद्र पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत
Download App