सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतहिया पुलिया के समीप अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक खाईं में गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भारी मशक्कत कर ट्रक में फंसे ट्रक चालक व खलासी को बाहर निकालकर रेणुकूट हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया जंहा डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि मंगलवार की देर रात हाथीनाला से रेनूकूट मार्ग पर भूतहिया पुलिया के पास रेनूकूट की तरफ से आ रही ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई मौके पर जाकर खलासी को सकुशल निकाल लिया गया। ट्रक में फंसे गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय चालक प्रमोद कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम रमसगरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को उपचार हेतु हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया जंहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाऊस हिंडाल्को मे रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत
Download App