सोनभद्र

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल

छह माह की गर्भवती महिला और दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे रासपहरी सेमर चौराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के डढ़ियरा गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू यादव अपनी 20 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी, जो छह माह की गर्भवती हैं, और डेढ़ वर्षीय बच्चे अंकुश को बाइक से इलाज कराने के लिए सीएचसी म्योरपुर लेकर आया था। इलाज कराने के बाद वह पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रासपहरी सेमर चौराहा के पास विपरीत दिशा से आ रहे किरवानी निवासी 20 वर्षीय शिवपूजन पुत्र राजबली की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल गर्भवती महिला प्रतिमा कुमारी और दूसरे बाइक सवार शिवपूजन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला के गर्भस्थ शिशु की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है और उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत
Download App