सोनभद्र

टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में मंगलवार देर शाम टहलने निकले एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान डूभा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रिंस कुमार मंगलवार की शाम रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन पर बात नहीं हो सकी।

इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिजन जब उसके रोजाना टहलने वाले रास्ते की ओर पहुंचे तो प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान थे। युवक की हालत गंभीर देख परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर ले गए।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन जर्जर तार पोल के सहारे चल रही कोन की बिजली व्यवस्था श्रावण मेला व चेहल्लुम को लेकर कोन थाने मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न डाला कोन कचनरवा 33 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य,बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित निषाद पार्टी ने मुख्यमंत्री नामित पत्रक सदर ,ओबरा समेत घोरावल तीनों विधायकों को सौंपा पड़ोसी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे अल्ट्राटेक सीमेंट लि.द्वारा बैगा बस्ती में लगाए गए सोलर संचालित पेयजल प्रणाली का राज्य मंत्री ने किय... अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण
Download App