सोनभद्र

बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय कावरियों का पहला जत्था सावन के प्रथम दिन गुरुवार बाबा बैद्यनाथ देवघर झारखंड के लिए स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर , दूधईया देवी के मंदिर में मत्था टेककर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए । कई वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहे कावरिया बम सुल्तानगंज से बाबा वैद्यनाथ धाम 115 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ को श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी होने की कामना करते हैं। बताते हैं कि जो भी भक्त श्रवण मास की पवित्र महीने में श्रद्धा ,भक्ति के साथ कावड़ यात्रा सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा का जल भरण कर बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ को जिलाभिषेक करता है तो निश्चित ही भक्तो की सभी मनोकामनाएं बाबा भोलेनाथ पूरी करते हैं।

बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर झारखंड में पूरे देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त श्रावण मास में आते हैं जो कावड़ यात्रा कर जलाभिषेक बाबा बैद्यनाथ को करते हैं कांवड़ यात्रा के दौरान सुल्तानगंज से बाबा धाम देवघर तक बोल बम, बोल बम के जयकारों से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो जाता है । रविन्द्र पांडेय,धनंजय शर्मा ,संजीत सोनी,विनय गुप्ता,यशपाल,अरविंद, नंद किशोर कांवरियो का जत्था बाबा धाम को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App