सोनभद्र

लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) वृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र एवं चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थियों को आवास की चाभी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेन्द्र नाथ दुबे बीडीओ दुद्धी ने किया। ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीतसिंह खरवार अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति ले रहा है। सरकार भ्रटाचार को मुक्त करना चाहती है। गांव में नवीनीकरण नही हो पाई थी। आज हर घर गांव में विकास कार्य से प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर गरीब के घर पक्का मकान बनाने का संकल्प लिया था। हर घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने का काम किया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने सरकार की योजनाओं की उपलब्धि गिनाई। इन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ हर घर गांव गरीब को आवास, शौचालय, सड़क, पानी, बिजली सहित दर्जनों योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 26 लाभार्थियों को चाभी व 52 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दी गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, सचिव सुरेंद्र कुमार, अरुण वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार सिंह विओपीरडी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App