सोनभद्र

वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं रामगढ़ निवासी रामनारायण सर्राफ 90 वर्ष का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता, सामाजिक और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक हिंदी दैनिक समाचार पत्रों से जुड़े रहे रामनारायण सर्राफ अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे।
रामनारायण सर्राफ ने कई दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही वह एक सफल एवं सम्मानित व्यापारी के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे। अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष सम्मान अर्जित किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। यहाँ से परिवार के अपने मूल निवास रामगढ़ शव लेकर गए। बता दें कि पिछले साल से वह बीमार चल रहे थे। सभी ने उनके निधन को जनपद की पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।रामनारायण सर्राफ के निधन से जिले के पत्रकारिता जगत में एक ऐसा शून्य उत्पन्न हुआ है, जिसकी भरपाई सहज नहीं हो सकेगी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App