सोनभद्र

रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी आवासीय परिसर रिहन्द की एक बेटी ने मिस टिन डीवा में टॉप 10 में आकर क्षेत्र का रोशन किया जिससे रिहन्द वासियों में खुशी कि लहर हैं। परी पाठक एनटीपीसी के एमजीआर विभाग में डीजीएम पद पर कार्यरत उमेश कुमार पाठक की बेटी हैं उसने 11 जुलाई से 19 जुलाई तक जयपुर के जी स्टुडियोज में आयोजित मिस टिन डीवा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया उसमे 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे कड़ी मेहनत के बाद उसने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया।

परी पाठक मूल रूप से मथुरा की रहने वाली हैं।वह सेंटजोसेफ स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा हैं परी ने बताया कि उसे अपनी मां शालिनी पाठक से प्रेरणा मिली और वह इस मुकाम तक पहुँच पाई। इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देना चाहती हैं।वह भविष्य में मिस टिन डीवा का खिताब अपने नाम करना चाहती हैं साथ ही वह मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स में भी प्रतिभाग करना चाहती हैं उसे डांसिग,एक्टिंग और खेल में रुचि हैं।

*मां शालिनी पाठक ने कहा कि उनके बचपन का सपना था कि इस तरह के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करे लेकिन मैं नही कर पाई इसलिए मैं अपनी बेटी परी को उस मुकाम तक पहुचाना चाहती हू।
पिता उमेश कुमार पाठक ने कहा कि उसे अपनी बेटी के उपर गर्व हैं और पूरा सहयोग करेंगे अपनी बेटी को आगे बढ़ने में ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App