सोनभद्र

अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की पहचान

अनपरा/सोनभद्र अनपरा कालोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रावणी महोत्सव मेला का गुरुवार शाम को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक व मुख्य अतिथि इं अजय कटियार व ज्योति पुंज महिला मण्डल की अध्यक्षा आभा कटियार ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ फीता काटकर उदघाटन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की आज भी पहचान है जिसे जीवंत रखना बहुत जरूरी है।इनसे स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही आपसी भाईचारा भी पैदा होता है।यह परंपरागत श्रावणी मेला अवश्य अपने उद्देश्य में सफल साबित होगा।मेले में विभिन्न प्रकार के झूले,जल परी,खेल कूद से लेकर लघु व्यवसायियों की विभिन्न प्रदेशों की सामग्री वाली दुकानें स्थानीय परियोजना कर्मियों व आस पास के समुदाय के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।मुख्य अति व विशिष्ट अतिथियों में इं सोमनाथ मिश्र,महाप्रबंधक प्रशासन,इं प्रशांत त्रिपाठी महाप्रबंधक द ताप,इं चंद्र प्रकाश महाप्रबंधक ब ताप,इं डीके सिंह महाप्रबंधक अ ताप,नीतीश कुमार तोमर समादेष्टा सीआईएसफ इकाई,रीना चतुर्वेदी,रेनू सिंह,सीमा सिंह,इं कर्मेंद्र सिंह अधीक्षण अभियंता मुख्यालय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों व झूलों का निरीक्षण किया। श्रावणी मेला एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष,सचिव सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन इं धर्मेंद्र राम करन ने किया।
इस अवसर पर दर्जनों अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App