सोनभद्र

मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)विकासखंड म्योरपुर परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं आवास की चाबी सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के 42 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा 31 लाभार्थियों को पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी प्रदान की गई। आवास की चाबी एवं स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने सरकार की आवास योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आभार जताया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे आवास निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से निर्माण कार्य पूरा कराएं।
खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना घर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लाभार्थियों को आवास के साथ-साथ शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अजय सिंह, बड़े बाबू प्रमोद चौबे, सूरज कुमार, काशीनाथ यादव, एडीओ आईएसबी श्रीश त्रिपाठी, एडीओ कॉपरेटिव संतेश राय, सचिव राघवेंद्र सिंह सहित विकासखंड के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App