सोनभद्र

डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में पर्यावरण बैंक टीम के विशेष अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने वृक्षारोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने रोपित पौधे की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। यदि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखा जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पर्यावरण बैंक टीम के क्रांति सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक महापुरुषों की स्मृति में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 1100 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सार्थक बनाया जा सके। इस अवसर पर देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, भीम सिंह, परमानंद एवं अभिषेक मिश्रा सहित पर्यावरण बैंक टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App