सोनभद्र

भारतीय जीवन बीमा शाखा प्रबंधक राजू राय के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) भारतीय जीवन बीमा की स्थानीय शाखा में शुक्रवार को शाखा प्रबंधक राजू राय के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शाखा के एटीसी हाल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए शाखा प्रबंधक राजू राय ने कहा कि विदाई का क्षण हमेशा ही दुखदायी होता है उन्होंने कहा कि इस शाखा के अभिकर्ता, कर्मचारियों और विकास अधिकारियों का जितना स्नेह और सहयोग उन्हें मिला वह अपने कार्यकाल में कहीं नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना यहां का 3 वर्ष का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। उन्होंने समारोह में आए कर्मचारियों और अभिकर्ताओं से कहा कि वे निगम में कार्य करते हुए और समाज में रहने के दौरान माननीय दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करें तो इससे उन्हें काम करने में काफी सहूलियत होगी। कोई भी कार्य करते समय हमें मानवीय दृष्टिकोण अपनाना बेहद जरूरी होता है जिससे हम उसे आसानी से कर सकते हैं। वरिष्ठ विकास अधिकारी रतन प्रकाश राय ने कहा कि शाखा प्रबंधक के मिलनसार व्यवहार की तारीफ की और कहा कि आदमी के पास ज्ञान और विनम्रता दोनों होती है तो कहीं भी कार्य करना बेहद आसान हो जाता है। विकास अधिकारी अजय कुमार ने भी उनके कुशल कार्य व्यवहार की तारीफ की। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को अंगवस्त्रम भेंट कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सहायक शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह राणा, सुनील दुबे, राजीव राय, सुरेश चतुर्वेदी, राहुल, भावेश, अमिताभ मिश्र, अनुराग सिंह, राम जी,अखिलेश समय अन्य लोग मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App