सोनभद्र

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जीएसटी सर्वे अभियान का हुआ विरोध

बैठक में दुद्धी के व्यापारियों ने किया विरोध

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के तत्वाधान में स्थानीय व्यापारियों की एक बैठक वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सर्वे अभियान का हम सभी व्यापारी सामूहिक रूप से विरोध करते हैं। बैठक में उपस्थित व्यापारियों की आश्वस्त करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा की किसी भी तरह से व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। व्यापारी हमेशा सरकार के नीतियों को स्वीकार करता है और काम भी करने का कोशिश करता है। इस समय जीएसटी सर्वे अभियान को लेकर व्यापारियों में अफरा-तफरी मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जीएसटी का सर्वे करना है तो पंजीकृत व्यापारियों के पास नोटिस भेज कर उनको तलब करके भिन्न-भिन्न तिथियों में उनके पत्रावली का अवलोकन कर जीएसटी सर्वे अभियान का कार्य पूरा कर लिया जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य, अनूप कुमार डायमंड, निरंजन कुमार, मिथिलेश, चंद्रशेखर, गणेश गणेश लाल सोनी ,आकाश जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल व संचालन महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App