सोनभद्र

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग 52 वर्षीय ब्यक्ति की मौत

पन्नूगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार कैथी गांव निवासी राजेश चौबे उम्र लगभग 52 वर्ष स्वर्गीय जनार्दन चौबे गांव में ही अपने एक नए मकान का निर्माण करा रहे थे। उसी मकान निर्माण के लिए नाई सेमर गांव निवासी संतोष मौर्य का ट्रैक्टर मिट्टी गिरा रहा था दोपहर लगभग 4 बजे मिट्टी गिराने के लिए ट्रैक्टर को मिट्टी लदे हुए टाली को ड्राइवर ट्रैक्टर बैक करने लगा मिट्टी गिराने के लिए उसी दौरान मिट्टी गिराते समय राजेश चौबे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके पूरे शरीर पर चढ़ गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया इसकी सूचना तत्काल परिजनों को हुई तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा (तियरा ) ले गए जहां चतरा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कीर्ति आजाद बिंद डॉक्टर ने उन्हें चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस को परिजनों ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया है । पन्नूगंज पुलिस द्वारा लाश का पंचनामा कर जिला हॉस्पिटल सोनभद्र पीएम हेतु डेड बॉडी को भेज दिया गया है घर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App