सोनभद्र

नहाने गये बच्चे की बंधी में डूबने से मौत

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला पोखरा गांव में गुरुवार को बंधी में नहाने गये सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र देवशाह निवासी परसाटोला पोखरा गुरुवार को अपने साथियों के साथ बंधी में नहाने गया था। जिसकी डूबने से मौत हो गई।मृतक के पिता देवशाह ने बताया कि नीरज गुरुवार को करीब नौ बजे अपने साथियों के साथ घर से कुछ दूर बंधी में नहाने चला गया। नहाते समय नीरज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।उसे डूबते देख और साथी डर गये।सभी लोग भागकर घर आये और परिजनों को बताया।यह सुनते ही घर के तथा पास पड़ोस के लोग भागकर बंधी पर गये।नीरज बंधी में डूब चुका था, लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बेटे की मौत की बात सुनते ही पिता के होश उड़ गए और घर में चीख पुकार शुरू हो गई।मृतक के पिता देवशाह ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर वीर बहादुर चौधरी घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App