सोनभद्र

22 मई तक होगा राशन वितरण का कार्य, उठान प्रक्रिया में न करें देरी

फोर्टीफाइड चावल पोषण के हिसाब से सामान्य चावल से अधिक लाभदायक-निर्मल सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। राशन वितरण प्रणाली में हुए बदलाव को लेकर जानकारी देते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि मई में राशन वितरण की तिथि 10 मई से 22 मई तक है। इ पास मशीनों से सर्वर के समस्या के वजह से इस बार राशन प्राप्त करने हेतु बहुत से कार्ड धारक छुट्टे हुए हैं।जिन राशन कार्ड धारक परिवारों को माह मई का राशन प्राप्त नहीं हुआ है वह अपने उचित दर दुकान पर पहुँच अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अंतिम तिथि से पूर्व ही जाकर राशन का उठान कर लें। जिन कार्ड धारकों का ई पास मशीन मशीन पर अंगूठा रीड किसी कारण से नहीं हो पाता है, वे कार्ड धारक मोबाइल ओटीपी का प्रयोग कर अपने मूल उचित दर दुकान से दिनांक 22 मई 2023 को राशन प्राप्त कर सकते हैं। उनके द्वारा बताया गया की सभी कोटे की दुकानों पर गेंहू और चावल का वितरण निःशुल्क किया जा रहा है। कोटे की दुकानों पर जो चावल वितरण हो रहा है वह फोर्टीफाइड चावल है। फोर्टीफाइड चावल पोषण के हिसाब से सामान्य चावल से अधिक लाभदायक होता है। फोर्टीफाइड चावल प्लास्टिक चावल नहीं होता है। फोर्टीफाइड चावल को प्लास्टिक चावल के रूप में अफवाह नहीं फैलाया जाना गलत है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App