सोनभद्र

राजकीय आईटीआई में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा कैंपस प्लेसमेंट डे सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय राजकीय आईटीआई कॉलेज में शनिवार को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सौजन्य से कैंपस प्लेसमेंट डे का कार्यक्रम किया गया। कॉलेज के प्रधानाध्यापक जीएस यादव ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक कालेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट, हीरो मोटर्स नोएडा, आयुर हर्बल मैनपॉवर सर्विसेज वाराणसी, पीपल ट्री ऑनलाइन मिर्जापुर, नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड वाराणसी, एलआईसी रेणुकूट, डिक्शन पैडकैड नोएडा की तरफ से उपस्थित अभ्यर्थियों का कैरियर काउंसलिंग किया गया। इस मेले में कुल 7 कंपनियों द्वारा 552 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 94 एवं अन्य कंपनियों द्वारा 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनियों द्वारा कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान सभी प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधि जिला सेवायोजन अधिकारी एवं आईटीआई के विनोद यादव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App