सोनभद्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 मामले आये, 3 निस्तारित

दुद्धी, सोनभद्र। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। सीओ आशीष मिश्रा ने मातहत पुलिस अधिकारियों को संबंधित मामलों में पीड़ित से मित्रवत व्यवहार करते हुए उसे पूरा न्याय दिलाने की हिदायत दी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र से आये दर्जनों प्रधानों ने पीपरडीह बालू साइड से चल रहे वाहनों के कारण खराब हो रही सड़क को लेकर विरोध करने वाले जाबर व पीपरडीह प्रधान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी पर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 17 प्रार्थनापत्र पड़े। जिनमें से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। इस मौके पर सीओ पिपरी, तहसीलदार, एबीएसए, बीडीओ, एसडीओ विद्युत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App