सोनभद्र

रेणुकूट की बेटी ने फैशन के क्षेत्र में लहराया परचम, जीता इंडिया ग्लैम सीजन- 4 का ग्रांड फिनाले

रेणुकूट /सोनभद्र(जी.के.मदान)
हिण्डाल्को रेणुकूट की बेटी नेहा शेखावत ने मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन- 4 का ग्रांड फिनाले जीत कर रेणुकूट की नहीं बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है। जयपुर के अनंता रिसोर्ट में आयोजित रविसूर्या ग्रुप एवं अनंता रिसोर्ट प्रजेंट एसकेजे ज्वैलर्स प्रेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन- 4 में नेहा ने फैशन के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है जहां नेहा शेखावत सीजन की विजेता बनीं।

30 मिस एवं 10 मिसेज कैटेगरी की पार्टिसिपेंट्स के बीच हुए कड़े मुकाबले में मॉडल्स ने रैंप पर बड़े- बड़े ज्वैलरी एवं आउटफिट ब्रांड्स को शोकेस किया। इस मौके पर मिसेज इण्डिया ग्लैम स्टार पूजा राणावत द्वारा इंडिया ग्लैम स्टार अवॉर्ड प्रदान किए गए। इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक के अनुसार मॉडल्स की ग्रूमिंग और शो की कोरियोग्राफी सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर हैदर अली एंड टीम ने की वहीं मुंबई से आई ने से आरजे देवांगना ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को चार चांद लगाए।

नेहा की जीत पर हिण्डाल्को रेणुकूट में रहने वाले उनके परिवारीजनों में जबरदस्त उत्साह है। उनके घर एवं हिण्डाल्को सुरक्षा विभाग में बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके पिता रणवीर सिंह हिण्डाल्को सुरक्षा विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेटी की इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। वहीं हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख – जसबीर सिंह, सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नेहा को शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही इसी प्रकार आगे भी विश्व पटल पर हिण्डाल्को रेणुकूट का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App