सोनभद्र

हिंडालको ने टू व्हीलर पार्किंग स्थल का किया शुभारंभ

रेणुकूट/सोनभद्र(जी.के.मदान)
हिंडालको हमेशा से अपने कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहा है इसी क्रम में हिंडाल्को में सड़क सुरक्षा माह के तहत हिंडालको परिसर स्टेट बैंक रेणुकूट शाखा के समीप नवीन टू व्हीलर पार्किंग स्थल का निर्माण करवाया, जिसका शुभारंभ थाना पिपरी इंस्पेक्टर क्राइम संतोष यादव ने एसबीआई के समीप सड़क किनारे खड़ा कर रहे टू व्हीलर मालिकों से अपील कर अपनी गाड़ी पार्किंग स्थल मैं खड़ा करने को कहा। इस मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक अंजनी श्रीवास्तव, हिंडालको नगर प्रशासक एसपी सिंह, मैनेजर सुरक्षा विभाग राहुल सिंह सहित हिंडालको के सुरक्षा गार्डो ने सभी को अपने टू व्हीलर वाहन पार्किंग स्थल में खड़ा करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि शिफ्ट छूटने के बाद बैंक के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी जिस से निजात दिलाने के लिए हिंडालको ने सड़क किनारे दोनों तरफ टू व्हीलर पार्किंग स्थलों का निर्माण करवाया।स्थानीय लोगों ने हिंडाल्को द्वारा कराए गए इस कार्य की सराहना की।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App