सोनभद्र

33 रनों से रावर्ट्सगंज को हरा मेजबान दुद्धी ए की टीम अगले चक्र में

आज सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए मेजबान दुद्धी ए भिड़ेगी गढ़वा झारखंड से

तीन विकेट व 30 रन बनाने वाले दुद्धी के नागेंद्रराज सिंह बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। टाउन क्लब के तत्वावधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 36वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सोमवार को खेले गए मैच में मेजबान दुद्धी ए टीम ने एचपी एकेडमी रावर्ट्सगंज को 33 रनों से पराजित कर दिया।
मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव मु.जबीं खान उर्फ बाबू डान ने बताया कि दुद्धी ए टीम के कप्तान इरफान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में दुद्धी की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 188 रन बनाये। दुद्धी के बल्लेबाजों में प्रथम पायदान पर बैटिंग करने आए युवा खिलाड़ी निशांत मोहन ने क्रीड़ांगन के चहुं ओर शाट लगाते हुए चार चौके और पांच शानदार छक्कों की बदौलत मात्र 32 गेंदों पर 54 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा उद्घाटक बल्लेबाज नागेंद्रराज सिंह ने पांच चौके व एक छक्का की मदद से 24 गेंदों पर 30 रन, रितेश ने 2 छक्का, एक चौका लगते हुए 19 रन, रेहान ने 2 छक्के की मदद से 17 रन व रिजवानूद्दीन लड्डन ने एक छक्का एक चौका लगाते हुए 14 रन बनाए।
रावर्ट्सगंज के गेंदबाजों में अखिलेश ने अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। इसके अलावा सत्यम और रघु को दो-दो तथा प्रशांत को एक विकेट हासिल हुआ।
दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी रावर्ट्सगंज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। रावर्ट्सगंज के बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज राघव ने 8 चौके व तीन छक्के की मदद से 30 गेंद पर 60 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रशांत ने एक चौका की मदद से 18 रन व धनंजय ने दो चौके की मदद से 13 रन बनाए। दुद्धी के गेंदबाजों में नागेंद्रराज सिंह ने अपने 3 ओवर में 19 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा मोहम्मद गौस ने 3 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट व ओमकार ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मैच में गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन व भागीदारी निभाने वाले नागेंद्रराज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि जामा मस्जिद के पूर्व सदर अयूब खान के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व महेंद्र सिंह विक्की, कमेंट्री सलीम खान व जितेंद्र जौहरी व स्कोरिंग राहुल ने किया। मंगलवार को दुद्धी ए टीम गढ़वा के विरुद्ध सेमीफाइनल में जद्दोजहद के लिए अपना दूसरे चक्र का मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App