सोनभद्र

स्काउटिंग से नैतिकता और योग्यता का विकास होता है – डॉक्टर बृजेश महादेव

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। बी एस ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारी चोपन सोनभद्र में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. माँ सरस्वती का पूजन अर्चन के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉक्टर बीके सिंह महादेव ने कहा कि स्काउटिंग एक आन्दोलन है जिसमें बच्चों से बड़ो तक के उच्च् कोटि की नैतिकता व योग्यता का विकास होता है। जीवन को तराशने के लिए स्काउटिंग सबसे बेहतर विधा है. इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ साथ-साथ भाईचारे की भावना पनपती है तथा व्यक्ति के अंदर प्रकृति एवं पशु-पक्षियों के साथ प्रेम व अनुशासन की भावना जागृत होती है. प्रबंधक श्री गंगेश्वर प्रसाद ने सबका स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य राजकिशोर ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस मौके पर स्काउट मास्टर हनुमान प्रसाद सिंह राजेश तिवारी बबलू प्रसाद चंदूलाल अंजनी सिंह रामसुंदर बुद्धिमान सिंह कुशमेश राजकुमार सिंह नवीन मिश्रा संतोष कुमार राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अशोक कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App