सोनभद्र

साहब! सरकारी जमीन से हटवा दा कब्जा

ग्राम समाधान दिवस में पहुंचा 22 मामला
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साहब! हमरे गांव में कई लोगन सरकारी जमीन पर कब्जा कइले हवन, कब्जा हटवा देत त बड़ी कृपा होई..उक्त फरियाद बेठिगांव ग्राम पंचायत की रहने वाली लखवा देवी ने ग्राम समाधान दिवस में सुनाई। सोमवार को ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं गई। लखवा देवी ने पूर्व प्रधान पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत करते हुए उसे हटाने की मांग की तो वहीं विनोद ने अंबेडकर प्रतिमा लगाने के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जा की शिकायत दर्ज कराई। एक मामला किसान सम्मान निधि से जुड़ा रहा। जबकि 19 मामले प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित रहे, जिसके निस्तारण के लिएविभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया। इस तरह यहां कुल 22 मामला प्राप्त हुआ। शिकायत सुनते हुए ग्राम प्रधान नीलम, प्रतिनिधि अनूप तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण चौधरी, लेखपाल सुधीर कुमार पटेल ने मौके पर 19 मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। यहां क‌ृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार के उपस्थिति में फरियाद सुनना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इस मौके पर मुख्य रूप से आशा माया, रीता देवी, कोटेदार सुशीला देवी, मदन प्रसाद, पंचायत मित्र उपेंद्र कुमार, सफाई कर्मचारी धर्मेन्द्र गणेश, रामसूरत, संतोष तिवारी, रामदेव, रामजियावन, गिरजा देवी, सत्यप्रकाश तिवारी, रामकृत मौर्य, राम अवध आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App