सोनभद्र

अध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2022-23 चुनाव का हाल

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2022-23 में दूसरे दिन नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा का कार्य हुआ। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा लिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु रामचंद्र सिंह एडवोकेट व अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, महामंत्री पद हेतु राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट व वीपी सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया है। सचिव प्रशासन पद हेतु नवीन कुमार पांडे एडवोकेट व सचिव पुस्तकालय पद पर मनीष रंजन एडवोकेट व महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया। विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट महामंत्री व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय पद पर मनीष रंजन एडवोकेट एवं लवकुश कुमार केसरी एडवोकेट उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के लिए नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्रों को 10 जनवरी को अपराहन 3:00 तक ही लिया व जमा किया जाएगा। जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी 2023 को किया जाएगा। तथा मतदान एवं मतगणना 19 जनवरी को होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App