सोनभद्र

कंबल वितरित किया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, मीरजापुर श्री आर पी सिंह द्वारा थाना जुगैल पर ठंड से बचाव हेतु गरीब/असहाय लोगों को 1100 कम्बल का वितरण किया गया । तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से अपील की गयी कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों/समस्याओं का त्वरित एवं विधिक रूप से निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक जुगैल विनोद कुमार सोनकर, प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री मिथिलेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला श्री श्याम बिहारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं स्थानीय सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App