सोनभद्र

बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर इलाज के दौरान बीएचयू वाराणसी के हॉस्पिटल में मौत

सोनभद्र/पन्नूगंज (अरविंद गुप्ता)

रामगढ़ खलियारी मार्ग के बीच पन्नू गंज थाना से लगभग 25 मीटर पहले बीते शनिवार देर सायं लगभग 8:00 बजे बैक कर रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक सवार की देर रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई इंद्रमणि भारती उर्फ बबलू भारती पुत्र रामदुलारे भारती निवासी केदार थाना पन्नूगंज जो लगभग घर से 1 सप्ताह पूर्व डाला में हाईवा चालक थे अपने कार्य पर गए हुए थे और बीते शनिवार देर सायं अपने घर वापस केतार को लौट रहे थे पन्नूगंज थाना पर आने से पहले ही एक ट्रैक्टर बैक हो रहा था बाइक चला रहे इंद्रमणि ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए जिससे सिर में गंभीर चोट आ गई सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया जिला अस्पताल गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर के लिए ही रेफर कर दिया गया जहां देर रात 1:00 बजे उपचार के दौरान उनकी की मौत हो गई अपने माता पिता के इकलौते पुत्र हैं और उन्हें एक पुत्र एक पुत्री है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App