सोनभद्र

बालू लदे ट्रक को पुलिस ने किया सीज

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बिना नंबर प्लेट लगाए ओवरलोड बालू के परिवहन पर पुलिस सख्त है इसी क्रम में बभनी पुलिस ने एक ट्रक को सीज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से बालू का परिवहन होता है वाहन चालक उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही राज्य यूपी सरकार को मिलने वाला टैक्स आइएसटीपी जमा करते है जिससे सरकार को राजस्व मिलता है। बताया जाता है की ओवरलोड बालू के परिवहन में लगे लोग इसी टैक्स की चोरी करते है और सीमा से सटे इलाकों में मौका देखकर बालू की आपूर्ति करते है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आ रही बालू लोड ट्रक को रोका गया तो उसका नंबर प्लेट नहीं लगा था ना ही उत्तर प्रदेश सरकार को मिलने वाला कर आई एस टी पी का पेपर था जिससे वाहन को खड़ा कराकर खनिज विभाग को सूचना दे दिया गया है ।प्रभारी निरीक्षक ने कहा की बिना नंबर प्लेट के वाहनों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App