सोनभद्र

बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौके पर मौत

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) राबर्ट्सगंज खलियारी मुख्य मार्ग के बीच पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा चट्टी के पास शनिवार सायं लगभग 7 बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 3 घायल हो गए । इसमें एक गंभीर घायल को पन्नूगंज पुलिस द्वारा जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस से भेजा गया। राबर्ट्सगंज से सुनील 22 वर्ष पुत्र मुकेश चेरो निवासी तल्ला, सेमरिया ,थाना रायपुर अपने एक अन्य साथी के साथ कार्य कर वापस घर अपने दोस्त की बाइक चलाते हुए जा रहा था। चतरा चट्टी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गिर गया उसका सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे पड़ गया जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठा एक 40 वर्षीय युवक का दोनों पैर टूट गया। वही पीछे से आ रहे दो अन्य बाइक सवार भी घायल हो गए ।सूचना पर पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पहुंचे और तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मृतक के लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक अपने अन्य साथी के साथ प्रतिदिन राबर्ट्सगंज मजदूरी का कार्य करने आता था और प्रतिदिन की भांति वापस अपने घर जा रहा था। उधर दूसरी सड़क दुर्घटना में पन्नूगंज थाने से लगभग 25 मीटर पहले शनिवार देर सायं लगभग 8 बजे रिंकू 24 वर्ष पुत्र रामदुलारे निवासी केतार ,थाना पन्नूगंज सोनभद्र जो रामगढ़ से वापस अपने घर केतार जा रहा था बैक कर रहे ट्रैक्टर से जा टकराया जिससे उसेके सिर में गंभीर चोट आ गई ।मौके पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस द्वारा तत्काल उसे पीएचसी तियरा ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिंकू केतार के पूर्व प्रधान का पुत्र है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App