सोनभद्र

8 विकेटों से चोपन को रौंद अनपरा सेमीफाइनल में

(टीसीडी क्रीड़ांगन पर सेमीफाइनल के लिए जूझती चोपन व अनपरा की टीमें)

5 विकेट लेने वाले अनपरा के विशाल बने में आफ द मैच

आज बस्ती भिड़ेगी भदोही से

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी पड़ने वाले विध्वंसक ब्रम्हास्त्र विशाल की घातक गेंदबाजी की बदौलत अनपरा ने चोपन की टीम को 8 विकेटों से पराजित कर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। क्रिकेट की इस ईनामी प्रतिस्पर्धा में अनपरा आगामी 7 जनवरी को पहला सेमीफाइनल खेलेगी।
मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने बताया कि प्रतियोगिता का नौवां मैच बुधवार को अनपरा व चोपन के बीच प्रथम क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया। अनपरा की टीम के कप्तान विश्वजीत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में चोपन टीम बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13.3 ओवरों में ही 59 रन पर सिमट गई। अनपरा के बल्लेबाजों में उद्घाटक बल्लेबाज शुभम जायसवाल ने तीन चौके की मदद से 17 रन व दूसरे सलामी बल्लेबाज भी तीन चौके की मदद से 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू सका और पूरी टीम मात्र 13.3 ओवर में ही सिमट गई। अनपरा के गेंदबाजों में विशाल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने निर्धारित 4 ओवरों की गेंदबाजी में 2 मेडन ओवर फेंकते हुए मात्र 6 रन खर्च करके 5 खिलाड़ियों को आउट कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा कार्तिकेय ने भी 4 ओवर में एक मैडन रखते हुए मात्र 10 रन खर्च कर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी अनपरा के टीम के सलामी बल्लेबाज पीयूष सिंह ने 2 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 27 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा विश्वजीत ने 12 व शिवानंद ने 10 रन बनाए। मैच में गेंदबाजी की बदौलत अपने टीम के सर जीत का सेहरा बंधवाने वाले अनपरा के विशाल को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पूर्व सभासद व वेटरन खिलाड़ी महबूब खान के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील व इकबाल, कमेंट्री बाबू डान जबकि स्कोरिंग निशांत मोहन ने किया। कलका मैच बस्ती और भदोही के बीच प्रातः 10:00 बजे खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App