सोनभद्र

अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की हुई 5वीं बार ताजपोशी, सचिव बने अंजनी सिंह निर्वाचित

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

दुद्धी/सोनभद्र-(मदन मोहन तिवारी )

सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की पांचवी बार हुई ताजपोशी हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 40 मतों से पराजित कर, जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर अंजनी सिंह ने ज्ञानी प्रसाद को 49 मतों से शिकस्त दिया। इल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के देखरेख में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराई गयी। कुल तीन पद के लिए 146 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 128 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामलोचन तिवारी को 83 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 43 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 मत एवं प्रतिद्वंद्वी ज्ञानी प्रसाद को मात्र 37 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर आदर्श कुमार 64, अभिनय को 61 मत मिले।

इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी, सचिव पद पर अंजनी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार को विजयी घोषित किया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में निर्विरोध निर्वाचन की सूची में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा व राम लखन सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सहसचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरि, कनिष्ठ कार्यकारी, सहसचिव प्रशासन अभिनाथ यादव, अभिनाथ यादव सह सचिव प्रकाशन, परमानंद सिंह, देव कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रसव के बाद महिला की मौत हास्पिटल सील मुकदमा दर्ज चेयरमैन ने दो वार्डों में सीसी रोड व नाला कवर्ड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती- हरीराम चेरो धरतीडाँड़ जंगल मे मिला गायब महिला का कंकाल क्षेत्र में सनसनी प्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों का हंगामा अस्पताल सीज जाच के आदेश सोनभद्र सहित कई जिलो मे रहे इंस्पेक्टर पंकज सिंह बांसगांव एसएचओ बनाये गये बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर डायल 112 की नेक पहल घायल को पहुचाया हास्पिटल आम जनता को आरोबी निर्माण से पूर्व उनकी सहुलियतो का ध्यान रखकर किया जाये कार्य - संदीप मिश्रा गैंगस्टर एक्ट के तहत अखिलेश मिश्रा बड़ी कारवाई अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख की संपत्ति कुर्क 77 साल बाद भी अंधेरे में चिखला टोला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Download App