सोनभद्र

पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दलित, पिछड़ा, सामान्य वर्ग के लोगो का हो रहे शोषण के खिलाफ कांग्रेस नेता दिनेश तिवारी दीपू ने खोला मोर्चा

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दलित, पिछड़ा, सामान्य वर्ग के लोगो का हो रहे शोषण के खिलाफ कांग्रेस नेता दिनेश तिवारी दीपू ने खोला मोर्चा।

उन्होने पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र लिखकर बताया कि आपको अवगत करा रहे हैं की सोनभद्र जनपद में चल रहे विगत दो वर्षो से दलित, महिलाओं, आदिवासियों और उनके बच्चों को आगे कर कुछ लोगो द्वारा किसी पर फर्जी मुकदमा कर परेशान व अवैध वसूली का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। जिसका कई आडियो, वीडियो और पत्रांक सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, कई अपराधियों द्वारा धमकी भी देते आडियो कई चल रहे है। इन सभी को ध्यान देते हुए एक पार्टी के पदाधिकारियों और उनके सहयोगियों द्वारा कराये जा रहे इस प्रकार के समाज में कृत्य को ध्यान देते हुए इन सभी पर कारवाई करने का आवश्यकता है। कई पोस्टों में देखा जा रहा है की दलितों को बहला फुसला कर किसी के ऊपर फर्जी मुकदमा करा दिया जा रहा है और बाद में फर्जी साबित होने पर उन दलित, महिला, आदिवासी बच्चो को इन मुकदमों का दंश झेलना पड़ सकता है। अतः आप इन आडियो और तमाम बातों को ध्यान देते हुए जांच कर इन अपराधियों
के साथ उचित कारवाई कर समाज में शांति व्यवस्था बनाये अन्यथा हमारी पार्टी इसका विरोध सड़क से संसद तक करने को बाध्य हो सकती है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App