सोनभद्र

स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया 1 घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज लोढी स्थित संत कीनाराम पब्लिक स्कूल की एक बस का ब्रेक फेल होने से वह कालेज परिसर की दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक अध्यापक सहित 10 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अध्यापक को रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब स्कूल बस गेट पर पहुंची और अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। घायल अध्यापक संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना अचानक हुई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए थे। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के बाद उन्हें होश आया। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वही जब इस संबंध में संत कीनाराम कॉलेज प्रबंधन गोपाल सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं लगने के कारण उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका। सदर कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि संत कीनाराम स्कूल उरमौरा की स्कूल बस नं 14 घोरावल की तरफ से बच्चों को लेकर विद्यालय में प्रवेश करते समय अनियंत्रित होकर विद्यालय की बाउंड्री से टकरा गई। जिससे बस में बैठे अध्यापक संतोष कुमार गुप्ता पुत्र बिहारी लाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पाती थाना घोरावल जनपद सोनभद्र व करीब 15 बच्चे को हल्की चोट आई थी। जो बाद ईलाज बच्चे चले गए हैं तथा अध्यापक संतोष कुमार गुप्ता का इलाज अभी जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App