सोनभद्र

भूमि विवाद में पुलिस के सामने हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, वीडियो वायरल

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव के बराईडाड़ में पाटीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को चालान कर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। यह मामला वृहस्पतिवार को पाटीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर पहुँचे जेसीबी मशीन से खुदाई व सड़क का काम करने जा रहे थे। विपक्षियों को जानकारी हुई तो पूरे पाटीदार के लोग इकठ्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुँच कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेते हुए विधिक कारवाई में जुट गई। कुछ लोगों द्वारा पुलिस के सामने ही मारपीट करने लगे। जिसका वीडियो वायरल हो गया। स्थानीय लोग सोसल मीडिया पर पुलिस के सामने हुई मारपीट वाला वीडियो वायरल होते ही पुलिस की विफलता पर सवाल उठाने लगे। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि वृहस्पतिवार को भूमि विवाद को लेकर दोंनो पक्षों की तहरीर मिली। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कारवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App