सोनभद्र

शहीद डा रामाशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि का आयोजन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) बीआरसी परिसर में रविवार को देर शाम अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में शहीद डारामाशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे डा रामाशीष की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके पुरानी पेंशन बहाली होने तक अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक संरक्षक अवधेश कनौजिया ने कहा कि रामाशीष जी का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा देश का हर शिक्षक कर्मचारी पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधू के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली तक डटा रहेगा।

मुकेश यादव(लेखपाल)ने कहा कि जब पूरे देश में एक देश एक विधान है तो फिर पेंशन में यह दोहरा चरित्र क्यूं ?
जब एक दिन का विधायक, सांसद पुरानी पेंशन लेता है तो 30 वर्ष की सेवा वाले कर्मचारी को क्यूं नही? ब्लॉक संरक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई निर्णय नही लिया तो आने वाले चुनावों में हर शिक्षक, कर्मचारी अपने परिवार सहित पुरानी पेंशन के पक्ष में अपने वोट की चोट करेगा।
योगेंद्र यादव ( ARP)ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे हम हर कीमत पर लेकर रहेंगे सरकार को जितनी जल्दी हो सके सरकार को इस बात को समझ लेना चाहिए अन्यथा सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे क्योंकि जल्द ही वोट फॉर ओ पी एस की मुहिम पूरे देश में चलाया जाएगा।

कोषाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों रुपए बट्टे खाते में डाल रही है वहीं दूसरी ओर सीमा पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पैरामिलिट्री जवानों को पेंशन देने में बोझ बता रही है।

अंत में ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आदरणीय विजय कुमार बंधू जी के नेतृत्व में हम सभी सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाध्य कर देगें और यदि सरकार हम सभी की बात नही मानेगी तो हर कर्मचारी सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।

कार्यक्रम में अखिलेश कुशवाहा,अनिल कुमार, सुरेश सोनकर, बिजेंद्र यादव, जय प्रकाश दुबे, प्रमोद कन्नौजिया, अवधेश मौर्य, अनिल यादव, मुन्ना गुप्ता, विमल कुमार, दया शंकर, अशोक पाल, रामसूरत , कुलदीप चक्रवाल,शिवम शुक्ला, अशोक चौधरी, विजय गुप्ता, मुहम्मद आजम, कौशल कुमार,हृदय नारायण गिरी, तरुण यादव, जितेंद्र, निमेष कुमार,सुग्रीव सहित कई साथी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App